फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती ने लगा लिया फंदा, तय हो चुकी थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। सरोजनीनगर में बृहस्पतिवार को घर पर अकेली युवती ने फंदा लगा लिया। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

निगोहां के दखिना शेरपुर निवासी चाट विक्रेता संतोष चौरसिया चार माह से सरोजनीनगर के बेहसा गांव में पत्नी कमला चौरसिया के साथ रह रहे हैं। बुधवार को वह पत्नी संग उन्नाव के सहरावां में शादी समारोह में गए थे। घर पर 22 वर्षीय बेटी अंजली अकेली थी। बृहस्पतिवार शाम छह बजे दंपती लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांका तो अंजली का शव पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन

पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर राजदेव राम प्रजापति के अनुसार, ऐसी चर्चा है कि अंजली की शादी तय हो चुकी थी। उसीसे किसी बात को लेकर विवाद हुआ है। पुलिस ने युवती के मोबाइल फोन को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें