लखनऊ। कैसरबाग के सुंदरबाग निवासी अवनी चौरसिया बुधवार सुबह करीब 10 बजे आलमबाग बस स्टैंड के पास ऑटो का इंतजार कर रही थीं। कॉल आने पर वह बात करने लगीं। तभी बदमाश मोबाइल लूटकर भाग निकला। अवनी ने राहगीरों की मदद से उसे पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। बदमाश ने अपना नाम पारा काशीराम कॉलोनी निवासी विशाल कुमार कनौजिया बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।