फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 250 छात्राओं का भविष्य अधर में, जिम्मेदारों के पास जवाब नहीं

विज्ञापन
हजरतगंज ​स्थित नरही में विद्या म​न्दिर गर्ल्स हाईस्कूल के गेट में लिखा नाम हटा दिया गया
विज्ञापन
लखनऊ। नरही स्थित सरकार की ओर से संचालित सहायता प्राप्त विद्या मंदिर गर्ल्स हाईस्कूल को खाली कराने की कार्रवाई के बाद 250 छात्राओं की पढ़ाई और भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। छुट्टियों के बाद छात्राएं कहां पढ़ेंगी, इस पर दूसरे दिन भी माध्यमिक शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन विभाग के जिम्मेदारों के पास इसका स्पष्ट जवाब नहीं है।
विज्ञापन

कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को विद्यालय के प्रबंधक और शिक्षकों ने एडीएम पूर्वी महेंद्र पाल सिंह से मुलाकात कर कड़ी आपत्ति जताई। प्रबंधक ने एडीएम को बताया कि न्यायालय को गुमराह करके 90 साल पुराने बेटियों के विद्यालय की जमीन पर कब्जा किया गया है। विद्यालय में 250 छात्राएं अध्ययनरत हैं, ऐसे में नए सत्र में उनकी पढ़ाई कहां होगी, इसका कोई स्पष्ट उत्तर नहीं मिला है। हालांकि एडीएम ने तथ्यों की जांच कर न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा संगठन के प्रदेश मंत्री आशीष कुमार सिंह और प्रांतीय संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार ने भी ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि शैक्षिक संस्था पर कब्जा करने की साजिश की गई है। प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय खाली कराने के दौरान महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और अभिलेखों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


प्रबंधक ने दावा किया कि विद्यालय खाली कराने के दौरान छात्राओं व शिक्षकों के उपस्थिति रजिस्टर फाड़ दिए गए। अभिलेखों को सुरक्षित रखने का अवसर नहीं दिया गया। शिक्षकों की सर्विस बुक भी नहीं मिल रही हैं। उनका यह भी आरोप है कि लाइब्रेरी को नुकसान पहुंचाया गया और किताबों को निकालकर मैदान में फेंक दिया गया। प्रबंधक के अनुसार, दूसरे दिन विद्यालय की निगरानी के लिए लगाए गए दो चपरासियों को भी वहां से हटा दिया गया। उन्होंने दावा किया कि विद्यालय की पहचान मिटाने के उद्देश्य से अभिलेख फाड़े गए हैं। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को एडीएम कोर्ट के आदेश पर हजरतगंज पुलिस की मौजूदगी में विद्यालय भवन खाली कराया गया था, जबकि प्रबंधन का कहना है कि मामले में अपील अभी न्यायालय में लंबित है।

विद्यालय को बचाने के समर्थन में स्थानीय लोग भी सामने आए हैं। प्रबंधक ने बताया कि आसपास के लोगों ने फोन कर उन्हें बुलाया और विद्यालय को बचाने की बात कही। लोगों का कहना है कि यह गरीब बेटियों की शिक्षा का केंद्र है और इसे बंद नहीं होने दिया जाएगा। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विद्यालय की छात्राओं के अभिभावकों ने भी प्रबंधक से संपर्क कर समर्थन दिया है। प्रबंधक ने कहा कि शनिवार को छात्राओं के साथ कॉलेज के गेट पर धरना दिया जाएगा।


छात्राओं के भविष्य को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग अब तक कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं बता सका है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने कहा कि विभाग ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है और मार्गदर्शन मांगा गया है।नरही विद्यालय वाली खबर का जोड़.............

माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रादेशीय मंत्री डॉ. आरपी मिश्रा के अनुसार, ये लखनऊ इंटर कॉलेज की तर्ज पर खेल किया गया है। जिस तरह वहां विद्यालय गिराने का आदेश किया गया था, उसी प्रकार यहां भी साजिश हुई है। विद्यालयों को समाप्त कराने की साजिश हो रही है। हम विद्यालय बंद नहीं होने देंगे। सभी शिक्षकों के साथ धरने पर बैठेंगे।

हजरतगंज स्थित नरही में विद्या मन्दिर गर्ल्स हाईस्कूल के गेट में लिखा नाम हटा दिया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें