प्रेस क्लब में राष्ट्रीय दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से आयोजित संगोष्ठी और प्रेस वार्ता
लखनऊ। राष्ट्रीय पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से रविवार को हजरतगंज स्थित प्रेस क्लब में संगोष्ठी व प्रेस वार्ता हुई। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश कुमार भारती ने की।
उन्होंने कहा कि मोर्चा वंचित, शोषित, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को एकजुट करेगा। यह उनके सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास के लिए काम करेगा। मुख्य अतिथि व विशेष सचिव (सचिवालय) राजेंद्र कुमार ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। केजीएमयू के प्रो. जितेंद्र राव ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। पीके चौधरी, सुमित चौधरी और चंद्रिका प्रसाद ने विचार रखे। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और नियुक्ति पत्र प्रदान दिए गए।
प्रेस क्लब में राष्ट्रीय दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से आयोजित संगोष्ठी और प्रेस वार्ता