फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नागदेव के मुंह से निकलेगी धूपबत्ती की सुगंध

Sun, 01 Dec 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नागदेव की मूर्ति
विज्ञापन
लखनऊ। खादी और ग्रामोद्योग आयोग की ओर से 11 दिवसीय राज्य स्तरीय खादी एवं पीएमईजीपी प्रदर्शनी के दूसरे दिन बड़ी संख्या में खादी के शौकीन उमड़े। गोमतीनगर के संस्कृत संस्थान परिसर में लगी प्रदर्शनी में 100 स्टॉलों पर सदरी, कुर्ता, शर्ट, कोट, कंबल एवं कोशा साड़ी, चन्देरी साड़ी, सिल्क साड़ियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन


20 से 25 प्रतिशत की छूट के साथ उत्पादों की खासियत है कि सभी वन पीस हैं। शनिवार को एक ओर इको फ्रेंडली गाय के गोबर की पेंट तो दूसरी ओर मिट्टी के बने उत्पादों ने आगन्तुकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। शिल्पकार राज प्रजापति ने बताया कि उनके स्टॉल पर विभिन्न प्रकार के मिट्टी के लुभावने खिलौने हैं। खिलौनों में भगवान शंकर की मूर्ति हैं जिसके ऊपर नाग देवता बनेे हैं। नाग देवता के ऊपर छेद के जरिए ऐसी व्यवस्था बनाई गई हैं कि उनके मुंह से धूपबत्ती की सुगंध निकलेगी। इसके अलावा गुल्लक, फ्लॉवर पाॅट, गमला, गैस, दीया, नादी, मटका, कलश, हाथी, गणेश, नदिया बैल, शिवलिंग सहित सैकड़ों की संख्या में विभिन्न खिलौने हैं जिन्हें इलेक्ट्रॉनिक चाक एवं हाथ से बनाया जा रहा है। लोगों की मांग पर इन्हें बनाकर दिखाया भी जा रहा है।


गाय के गोबर से होगा पेंट तो महकेगा घर

अमेटी यूनिवर्सिटी के निकट से आए देवेश पांडेय ने बताया कि उनकी स्टॅाल पर इको फ्रेंडली गाय के गोबर का पेंट है। उनकी खुद की गोशाला है। जिसके शुद्द गोबर से उनके यहां मैनुफैक्चरिंग की जाती है। लखनऊ में पेंट बनाए जाने वाला उनका इकलौता सेंटर है। बताया कि बनाने के लिए गाय के गोबर को डी वाटर कर्लिन मशीन में डाला जाता है। पानी मिलाकर घोल तैयार कर उसमें कई अन्य चीजें मिलाई जाती है्ं। कई लेयर में काम किया जाता है। फिर उसे हाई स्पीड डिस्पेंसर मशीन में मिक्स किया जाता है। इसके बाद गोबर से बने पेंट और पुट्टी तैयार हो जाता है। प्राकृतिक पेंट की कीमत 230 रुपये प्रति लीटर मंहगी भी हो सकती है। कहा कि इसके कई आध्यात्मिक फायदे भी हैं। गाय के गोबर की वजह से आपका घर सकारात्कता से भरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें