काव्य और मुशायरे से सजा इंटर-हाॅस्टल फेस्ट का चौथा दिन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में चल रहे इंटर-हाॅस्टल कॉम्पटिशन फेस्ट का चौथा दिन साहित्य, काव्य पाठ और मुशायरे के नाम रहा। परिसर के सीएसए हॉल में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा से सबका मन मोह लिया। मंगलवार को छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए। सभी को प्रतिभा दिखाने का माैका मिला। छात्र वर्ग में स्वरचित कविता प्रतियोगिता में होमी जहांगीर भाभा हॉस्टल के आर्यन सिंह प्रथम रहे। लाल बहादुर शास्त्री हॉस्टल के मानस सिंह ने दूसरा स्थान पाया। महमूदाबाद हॉल के अनूप सिंह और सुभाष हॉल के प्रतीक मिश्रा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में लावण्या हॉल की स्मृति शुक्ला ने पहला स्थान हासिल किया। बीआर. अंबेडकर हॉल की पलक दूसरे स्थान पर रहीं। कैलाश हॉल की प्रज्ञा मिश्रा को भी दूसरा स्थान मिला। तीसरे स्थान पर कैलाश हॉल की इशिता मिश्रा, सीएसए की संस्कृति सिंह और लावण्या हॉल की युसरा नदीम संयुक्त रूप से रहीं।
काव्य और मुशायरे से सजा इंटर-हाॅस्टल फेस्ट का चौथा दिन