फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुनवाई से पहले ही पूर्व चिकित्सा अधीक्षक को मिला रोका गया वेतन

Thu, 29 May 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सुनवाई से पहले ही पूर्व चिकित्सा अधीक्षक को मिला रोका गया वेतन
विज्ञापन
लखनऊ। कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक देवाशीष शुक्ला की ओर से एक माह का वेतन न मिलने के खिलाफ हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में याचिका दायर की गई। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने हॉस्पिटल के वित्त अधिकारी को तलब करते हुए कारण स्पष्ट करने को कहा। कोर्ट के संज्ञान लेने के बाद बुधवार को सुनवाई से पहले ही याची को वेतन जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


जब यह जानकारी अदालत को दी गई, तो न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान ने याचिका का निस्तारण कर दिया।

हालांकि, न्यायालय ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि प्रशासन चाहता तो बिना कोर्ट के हस्तक्षेप के भी वेतन दिया जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया, जिससे याची को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ा। कोर्ट ने इस आदेश की एक प्रति मुख्य सचिव को भेजने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें