फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेटे की मौत का सच जानने के लिए पिता खुद कर रहे तफ्तीश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सैनिक स्कूल के स्विमिंग पूल में छात्र ओम बुधौलिया की डूबकर मौत के मामले में उसके पिता मनोज कुमार खुद एक तरह से तफ्तीश कर रहे हैं। वह दो दिन से शहर में हैं।
विज्ञापन

स्कूल के प्रिंसिपल, छात्रों और कर्मचारियों से विस्तार से घटना की जानकारी ली। तमाम सवाल पूछे और सीसीटीवी फुटेज देखीं।
अब वह शुक्रवार को मंडलायुक्त से मुलाकात करेंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। उनका कहना है कि वह अपने स्तर से हर पहलू के बारे में पता कर रहे हैं। कई अहम तथ्य सामने आए हैं। पूरी जानकारी जुटाने के बाद तथ्यों के आधार पर एफआईआर कराएंगे।

मूलरूप से उरई निवासी मनोज कुमार सीआरपीएफ में एएसआई हैं। अयोध्या में उनकी तैनाती हैं। बीते आठ सितंबर को स्विमिंग पूल में डूबकर उनके बेटे ओम की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

परिजनों ने कई सवाल उठाए थे। प्रकरण को शासन-प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। मनोज ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है। उन्होंने बताया कि वह बुधवार को लखनऊ आए थे। सैनिक स्कूल गए।
प्रिंसिपल राजेश राघव के अलावा स्विमिंग कोच, लाइफ गार्ड और ओम के सहपाठियों से घटना के बारे में पूछताछ की। मनोज का कहना है कि वह अपने स्तर से तफ्तीश कर रहे हैं।
उसी आधार पर केस दर्ज कराएंगे। कुछ सीसीटीवी फुटेज उन्होंने देखी हैं। उससे अहम तथ्य कैद होने की बात वह कह रहे हैं।

साजिश की आशंका ज्यादा
मनोज ने बताया कि पूल में डूबना हादसा भी हो सकता है। लेकिन, अब तक जो खुद से जानकारी जुटाई है, उससे साजिश की आशंका ज्यादा लग रही है। वह जल्दबाजी में निष्कर्ष पर नहीं जाएंगे। हर बिंदु के बारे में जानकारी जुटाएंगे। उन्होंने बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त से फोन पर बातचीत की। उन्होंने शुक्रवार को मिलने का वक्त दिया है। मनोज ने बताया कि मंडलायुक्त से मिलकर कुछ जानकारियां साझा करनी हैं। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें