फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक दिन में बदली 425 युवाओं की तकदीर

Wed, 11 Feb 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भाषा विश्वविद्यालय में मंगलवार को लगे रोजगार मेला में आए युवा।  -संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। साक्षात्कार खत्म होते ही जब हाथ में नियुक्ति पत्र थमाया गया तो युवाओं की आंखों में सपनों की चमक साफ नजर आई। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित रोजगार मेले में युवाओं के लिए नौकरी के कई दरवाजे खुले। कुल 1500 पदों के सापेक्ष 1300 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कर प्रतिभाग किया, जिनमें से 425 युवाओं का चयन कर मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए गए। चयनित अभ्यर्थियों को 3 लाख से 5.5 लाख रुपये वार्षिक वेतन पैकेज पर नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के सहयोग से आयोजित इस मेले में टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट, एचसीएल, आईसीआईसीआई बैंक सहित 21 प्रमुख निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया। कुल 1227 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हुए। लखनऊ के साथ-साथ हरदोई, लखीमपुर, उन्नाव, सीतापुर, कानपुर, मेरठ और नोएडा समेत कई जिलों से आए युवाओं ने इसमें भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने किया। सेवायोजन विभाग के अपर निदेशक सूर्यकांत कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की पहल से युवाओं को घर के नजदीक रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, जिससे पलायन भी कम होगा।
विज्ञापन

इन पदों पर हुआ चयन

प्रोमोटर, असिस्टेंट मैनेजर, एटीएम ऑफिसर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, डेटा एनालिस्ट और तकनीकी सहायक जैसे पदों पर नियुक्तियां की गईं।

बोले युवा

तीन कंपनियों ने इंटरव्यू के बाद ऑफर दिया। जिस विश्वविद्यालय में पढ़ रही हूं, वहीं से नौकरी मिली। इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती। ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिए। - शुभी शुक्ला, हरदोई

दो कंपनियों में चयन हुआ है। दोनों ने ऑफर दिया है। अब सोच-समझकर एक कंपनी जॉइन करूंगा।
- रविकांत (बख्शी का तालाब, शिवपुरी)

उम्मीद कम थी, लेकिन चयन हो गया। कोशिश रहेगी कि पढ़ाई प्रभावित न हो और नौकरी में भी बेहतर प्रदर्शन करूं। - आलोक तिवारी, गोंडा

रजिस्ट्रेशन कराया है, कुछ कंपनियों ने बायोडाटा लिया है। उम्मीद है जल्द ही ऑफर मिलेगा। मेले में आकर आत्मविश्वास बढ़ा है। - अभय पांडेय, गोंडा

भाषा विश्वविद्यालय में मंगलवार को लगे रोजगार मेला में आए युवा।  -संवाद

भाषा विश्वविद्यालय में मंगलवार को लगे रोजगार मेला में आए युवा।  -संवाद

भाषा विश्वविद्यालय में मंगलवार को लगे रोजगार मेला में आए युवा।  -संवाद

भाषा विश्वविद्यालय में मंगलवार को लगे रोजगार मेला में आए युवा।  -संवाद

भाषा विश्वविद्यालय में मंगलवार को लगे रोजगार मेला में आए युवा।  -संवाद

भाषा विश्वविद्यालय में मंगलवार को लगे रोजगार मेला में आए युवा।  -संवाद

भाषा विश्वविद्यालय में मंगलवार को लगे रोजगार मेला में आए युवा।  -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें