फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राष्ट्र प्रेरणा स्थल के म्यूजियम का प्रवेश शुल्क हुआ कम

विज्ञापन
राष्ट्र प्रेरणा स्थल।
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए ने बसंतकुंज योजना में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल के म्यूजियम का प्रवेश शुल्क कम कर दिया है। अब प्रवेश के लिए 50 की जगह 35 रुपये लिए जाएंगे। स्थल के संचालन के लिए बनी उच्चस्तरीय समिति ने इस पर मुहर लगा दी है। पार्क के प्रवेश शुल्क में कोई कमी नहीं की गई है। यह यथावत 15 रुपये ही रहेगा। समिति ने पार्किंग शुल्क और मौसम के हिसाब से पार्क खुलने का समय भी तय कर दिया है।
विज्ञापन

बसंतकुंज योजना में करीब 65 एकड़ क्षेत्रफल में बनाए गए राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। यहां पार्क में प्रवेश के लिए 15 रुपये और म्यूजियम में प्रवेश के लिए 50 रुपये लिए जा रहे थे। प्रेरणा स्थल संचालन के लिए शासन स्तर पर कमेटी गठित है, जिसके अध्यक्ष आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव हैं। एलडीए वीसी सदस्य सचिव, प्रमुख सचिव वित्त, प्रमुख सचिव नगर विकास, प्रमुख सचिव पर्यटन, प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, मंडलायुक्त समिति में सदस्य हैं। इसी समिति ने म्यूजियम के प्रवेश शुल्क को घटाकर 35 रुपये कर दिया है।
-
म्यूजियम में दिखता है सजीव चित्रण



प्रेरणा स्थल में 98,000 वर्ग फीट क्षेत्रफल में बने म्यूजियम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से जुड़े सभी संस्मरण चित्रों और म्यूरल्स के जरिये प्रदर्शित किए गए हैं। यहां वीवीआईपी व जन सामान्य के लिए दो गेट हैं। पांच गैलरी हैं, जिनमें महान विभूतियों की फोटो, स्टोन म्यूरल्स के साथ ही डिजिटल पैनल पर लाइव ऑडियो-वीडियो विजुअल्स प्रदर्शित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग शुल्क / चार घंटे के लिए
दो पहिया वाहन : 20 रुपये
चार पहिया वाहन : 30 रुपये
चार से अधिक पहिया वाले वाहन : 100 रुपये

-
पार्क खुलने का समय
नवंबर से मार्च : सुबह छह से रात नौ बजे तक।
अप्रैल से अक्तूबर : सुबह पांच से रात 10 बजे तक
म्यूजियम खुलने का समय पूरे वर्ष सुबह नौ से शाम पांच बजे तक

राष्ट्र प्रेरणा स्थल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें