फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए ऑनलाइन पोर्टल भुगतान का पूरा रिकार्ड होगा अपडेट, आसानी से मिलेगा जानकारी

विज्ञापन
एलडीए।
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए के लालबाग स्थित रिकाॅर्ड रूम में रखे पुराने चालान, भुगतान का विवरण, वेतन प्रपत्र, पुरानी फाइलें ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट होंगी, जिससे जरूरत पड़ने पर भुगतान का सत्यापन एक क्लिक में किया जा सकेगा। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बृहस्पतिवार को रिकाॅर्ड रूम का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान बिना सूचना गायब मिले कनिष्ठ लिपिक विनय कुमार को निलंबित भी किया। इसके बाद उन्होंने हजरतगंज में सरोजनी नायडू पार्क के पास बन रहे एलडीए के नया विहित प्राधिकारी न्यायालय का निरीक्षण किया। उन्होंने इसका काम जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए। वीसी ने ग्रीन काॅरिडोर के नीचे रिक्त भूमि पर पार्किंग बनाने के निर्देश दिए, जिससे कि यहां घूमने आने वाले लोग अपने वाहन खड़े कर सकेंगे। इस क्रम में उन्होंने गोमती नगर विस्तार में ग्वारी फ्लाईओवर के नीचे निर्मित स्पोर्ट्स एरीना का निरीक्षण करके सुविधा संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें