फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टेंपो खड़ा कर चालक नदी में कूदा, नहीं लग सका पता

Thu, 02 Oct 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नदी के कूदे शुभम वर्मा की तलाश करते गोताखोर।
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर के नया बाबा का पुरवा निवासी टेंपो चालक शुभम वर्मा 28 बुधवार दोपहर कुकरैल बंधे के पास नदी में कूद गया। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से उसको काफी तलाशा पर कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र ने बताया कि शुभम की पत्नी कुछ दिन पहले मायके चली गई थीं। वह पत्नी को मायके से वापस आने के लिए कह रहा था। बुधवार सुबह उसने शराब पी और घरवालों से झगड़ा करके टेंपो लेकर निकल गया। दोपहर में कुकरैल बंधे के पास पहुंच कर शुभम ने टेंपो को खड़ा कर दिया और गोमती नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने उन्हें नदी में कूदता देख शोर मचा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू की। कुछ ही देर में एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंच गई। अंधोरा होने तक नदी में उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, पर कुछ पता नहीं चल सका। खबर पाकर शुभम के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि बृहस्पतिवार को फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

नदी के कूदे शुभम वर्मा की तलाश करते गोताखोर।

नदी के कूदे शुभम वर्मा की तलाश करते गोताखोर।

नदी के कूदे शुभम वर्मा की तलाश करते गोताखोर।

नदी के कूदे शुभम वर्मा की तलाश करते गोताखोर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें