फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीसरे दिन नहीं चला अवैध इमारतें सील करने का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड के बाद बिना फायर सेफ्टी वाली इमारतों के खिलाफ एलडीए की ओर से बुधवार को शुरू किया गया अभियान तीसरे दिन शुक्रवार को मुहर्रम के कारण नहीं चल सका। टीम के पास पुलिस बल उपलब्ध नहीं था। इस कारण शुक्रवार को अवैध बिल्डिंगों के खिलाफ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई। 30 भवनों के मालिकों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को हुए अग्निकांड में 15 लोगों के मौत के बाद शासन ने बिना फायर सेफ्टी वाली अवैध बिल्डिंगों को सील करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एलडीए, अग्निशमन विभाग और विद्युत सुरक्षा निदेशालय की ने बुधवार से संयुक्त रूप से अभियान शुरू किया। पहले दिन शहर भर में विभिन्न कोचिंग संस्थानों सहित कुल 71 अवैध बिल्डिंगों को सील किया गया। इसके साथ ही 83 को नोटिस जारी किया गया। इसके बाद बृहस्पतिवार को 55 बिल्डिंगों को सील कर 78 को नोटिस जारी किया गया। शुक्रवार को भी अभियान चलना था, पर मुहर्रम में पुलिस के व्यस्त होने के चलते ऐसा नहीं हो सका। एलडीए वीसी ने बताया कि शनिवार को अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें