डॉक्टर ने मरीज का सिर फोड़ा, बेटे को भी पीटा
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज के डॉ. पांडेय न्यूरो केयर सेंटर के डॉक्टर पर मरीज से मारपीट का आरोप है। मरीज मुकेश आनंद ने डॉक्टर के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मुकेश का कहना है कि कुछ दिन पहले वह बेटे के साथ इलाज के लिए अस्पताल गए थे। इलाज के बाद उन्होंने देखा कि पार्किंग में खड़ी उनकी कार के टायरों की हवा निकली हुई थी। इसकी शिकायत उन्होंने अस्पताल संचालक डॉ. आरके पांडेय से की। आरोप है कि डॉक्टर ने अभद्रता करते हुए मुकेश को धक्का दे दिया। धक्का लगने से मुकेश का सिर फट गया। डॉक्टर ने उनके बेटे को भी थप्पड़ मारा। मुकेश ने फुटेज की जांच और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।