गुडंबा। कल्याणपुर क्षेत्र में रहने वाले डॉ. मोहम्मद शिबली (65) ने बुधवार को फंदा लगा लिया। वह क्लीनिक न चलने से परेशान थे। परिजन उन्हें आनन-फानन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ. शिबली (56) की इलाके में ही क्लीनिक थी। परिजनों के मुताबिक वह कुछ दिनों से क्लीनिक के संचालन को लेकर परेशान चल रहे थे।
भाई जाफर ने बताया कि बुधवार दोपहर जब वह कमरे में पहुंचे तो शिबली फर्श पर गिरे पड़े थे। परिजन उन्हें तुरंत लारी कार्डियोलॉजी ले गए। डॉक्टरों ने गले पर निशान देखकर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने डॉ. शिबली को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। डॉ. शिबली की पत्नी और दो बच्चे हैं।