फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रावण-वाणासुर संवाद और लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने भरा रोमांच

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। श्री मौसमगंज रामलीला एवं नाट्य समिति की ओर से डालीगंज के 147वें वार्षिकोत्सव में मंगलवार को धनुष यज्ञ, रावण-वाणासुर संवाद और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय और प्रभावशाली संवादों के जरिये रामायण के प्रमुख प्रसंगों को जीवंत किया।
विज्ञापन


धनुष यज्ञ प्रसंग में राजा जनक की ओर से आयोजित सीता स्वयंवर का मंचन हुआ। भगवान शिव के धनुष को उठाने और प्रत्यंचा चढ़ाने की चुनौती प्रस्तुत की गई। इस दौरान रावण-बाणासुर संवाद और लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने दर्शकों को रोमांचित किया। समिति के अध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल ने बताया कि रामलीला का मंचन प्रतिदिन रात नौ बजे शुरू होता है और मध्यरात्रि तक चलता है। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। जो लोग आयोजन स्थल तक नहीं पहुंच पाते, उनके लिए फेसबुक पेज धर्म जिज्ञासा पर भी रामलीला का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। इससे घर बैठे भी श्रद्धालु रामकथा के प्रसंगों का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें