फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खींचतान की भेंट चढ़ी अधूरे सपने पूरे करने की लालसा

विज्ञापन
नाटक का मंचन करते कलाकार।
विज्ञापन
लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी के रंगमंडल की ओर से बुधवार शाम संत गाडगे प्रेक्षागृह में नाटक मकान नंबर 7 मनाली का मंचन किया गया। मशहूर नाटककार हेनरिक इब्सन के नाटक जॉन गैब्रियल बोर्कमैन का यह भारतीयकरण है। बीएनए के प्रशिक्षक शुभदीप राहा के निर्देशन में मंचित नाटक में दिखाया गया कि अधूरे सपनों को पूरा करने की लालसा किस तरह से आपसी खींचतान की भेंट चढ़ जाती है। नाटक का मंचन बृहस्पतिवार को भी होगा।
विज्ञापन

अंशू साहू, श्रुतिकीर्ति सिंह, अप्सरा खान, वैष्णवी सेठ, भावना द्विवेदी, आशुतोष जायसवाल, अमित हरिश्चंद्र, अर्घ्य सामंत, अनिल चौधरी, अंकुर वर्मा, राजर्षि रॉय चौधरी, चैतन्य महाप्रभु त्रिपाठी, प्रियंका, श्वेता सोंधिया, धीरज कुमार ने प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। नाटक की सहायक निर्देशक रहीं। मंचन के दौरान बीएनए के अध्यक्ष रति शंकर त्रिपाठी, निदेशक बिपिन कुमार, प्रशिक्षक डॉ. सुमित श्रीवास्तव, प्रिवेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

नाटक का मंचन करते कलाकार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें