फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चरक चौराहे की बदलेगी डिजाइन, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

विज्ञापन
निरीक्षण करते नगर आयुक्त।
विज्ञापन
लखनऊ। चरक चौराहे पर जाम की समस्या दूर करने के लिए उसकी डिजाइन में बदलाव किया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को नगर आयुक्त सहित कई विभागों के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने अधिकारियों से कहा कि मौजूदा रोटरी (गोल चक्कर) की स्थिति ट्रैफिक जाम की मुख्य वजहों में से एक है। जिससे वाहन रुककर चलते हैं और कई बार सड़क पर दबाव इतना बढ़ जाता है कि पूरा चौराहा ठप हो जाता है। इसे देखते हुए उन्होंने रोटरी को शिफ्ट करने के निर्देश दिए, ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सके और जाम से राहत मिले। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चौराहे पर सुरक्षित पाथवे का निर्माण कराया जाए, जिससे आमजन को सड़क पार करने में परेशानी न हो। चौराहे की नई डिजाइन को लेकर नगर आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि रोटरी की डिजाइन को आधुनिक जरूरतों के अनुसार तैयार किया जाए और हर पहलू की जांच करके ही उसे अंतिम रूप दिया जाए। इसके साथ ही, चौराहे पर मौजूद नाले को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने सेतु निगम को निर्देश दिए कि नाले को कवर करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि सड़क पर गंदगी न फैले और यातायात व्यवस्था में कोई बाधा न आए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जेपी मिश्रा, नगर निगम के मुख्य अभियंता महेश वर्मा, एसीपी ट्रैफिक राधा रमण सिंह, नगर निगम के अधिशासी अभियंता (ट्रैफिक) नज़मी मुजफ्फर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें