फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: कब्जा हटवाने पहुंचे नायब तहसीलदार ने किसान को जड़ा थप्पड़, कान से निकला खून; हंगामा

Tue, 26 Aug 2025 06:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने पहुंचे नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार ने बहस होने के बाद किसान को थप्पड़ मार दिया। किसान वहीं जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद, किसान को मारा थप्पड़।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने पहुंचे नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार ने बहस होने के बाद किसान को थप्पड़ मार दिया। किसान वहीं जमीन पर गिर पड़ा। उसके कान से खून निकलने लगा। घटना मोहनलालगंज के मस्तेमऊ गांव में सोमवार दोपहर को हुई। घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि नायब तहसीलदार ने किसान को थप्पड़ जड़ा है। नायब तहसीलदार का कहना है कि किसान उन्हें भद्दी गालियां दे रहा था।
विज्ञापन


नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि मस्तेमऊ गांव में कार्रवाई के लिए प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम गठित की गई थी। अभियान की कमान नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार को दी गई थी। कार्रवाई के दौरान खसरा संख्या–868 की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया। यह भूमि खाद के गड्ढे के रूप में दर्ज है। इसका क्षेत्रफल 0.152 हेक्टेयर है। इसमें तीन हजार वर्ग फीट पर कब्जा था। अतिक्रमण हटवाने के दौरान एक किसान राममिलन व नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार के बीच कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर उन्होंने किसान को थप्पड़ मार दिया। कान से खून निकलने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

सीएचसी से ट्रॉमा पहुंचा किसान

पीड़ित किसान राम मिलन को इलाज के लिए गोसाईंगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल में जांच के बाद किसान को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। वहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


करोड़ों की है जमीन, महिलाओं से भी हुई बहस

टीम जिस जमीन को खाली करवाने पहुंची थी, उस पर तालाब की बात कही जा रही है। किसान व गांव की महिलाओं का कहना है कि यह जमीन उनकी है, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। अतिक्रमण हटाने के दौरान महिलाओं की भी टीम से जमकर बहस हुई।

तीन पीढ़ियों से काबिज है किसान

खरगापुर सरसवां वार्ड के निवासियों का कहना है कि जिस जमीन को खाली करवाने के लिए टीम पहुंची थी, उस पर किसान व उसका परिवार पिछले तीन पीढ़ियों से काबिज है। ऐसे में जमीन खाली करने से किसान कतराता रहा। वार्ड के निवासियों में इस बात का आक्रोश है कि किसान ने यदि गलत व्यवहार किया था तो नायब तहसीलदार पुलिस में शिकायत करते। प्रशासनिक अधिकारी होकर हाथ छोड़ना उचित नहीं है।

नायब तहसीलदार ने दी प्रतिक्रिया


सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाला उनको व उनके बच्चों को भद्दी गालियां दे रहा था। साथ ही मारपीट के लिए भीड़ एकत्रित कर रहा था। इसी दौरान उसको अपने से अलग करने के लिए झिड़क दिया। पुलिस मौके पर थी। वह उसे ले गई। I-रत्नेश कुमार, नायब तहसीलदार

 

अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद, किसान को मारा थप्पड़।

 

अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद, किसान को मारा थप्पड़।

 

अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद, किसान को मारा थप्पड़।

 

अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद, किसान को मारा थप्पड़।

 

अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद, किसान को मारा थप्पड़।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें