फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कल रक्षामंत्री करेंगे फ्रेगरेंस पार्क का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पुराने शहर में घंटाघर के पास बना फ्रेगरेंस पार्क शनिवार से खुल जाएगा। सांसद व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसका लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण समारोह के दौरान लाला लाजपत राय और शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

एलडीए की ओर से बनाए गए पार्क में 50 से अधिक प्रकार के सुगंधित फूलों के पौधे लगाए गए हैं। इनमें चंपा, चमेली, बेला, रातरानी, गुलाब, रजनीगंधा आदि शामिल हैं। पार्क परिसर में स्थापित प्रतिमाएं युवाओं में देशभक्ति बढ़ाएंगी। लोकार्पण समारोह के लिए एलडीए की ओर से तैयारी भी की जा रही है। पार्क लोकार्पण से पहले रक्षा मंत्री बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे विशाल खंड, गोमती नगर में सीनियर सिटीजन होम भवन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें