फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बकायेदार आए, सवाल पूछे और दोबारा आने का वादा करके लौट गए

विज्ञापन
हुसैनगंज कॉल सेंटर पर बकायेदार को जानकारी देते अधीक्षण अभियंता मुकेश त्यागी। -अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। बिजली बिल राहत योजना 2025 की शुरुआत के पहले दिन शहर के विभिन्न कार्यालयों और बिलिंग केंद्रों पर बकायेदारों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी। बकायेदारों ने कर्मियों से पूछा... कितनी रकम जमा करनी होगी, किश्तें कब तक देनी होंगी, और बिल भरते रहने के बावजूद देनदारी क्यों दिख रही है? कर्मियों ने पंजीकरण कराने की अपील की तो कई बकायेदार मुस्कराते हुए बोले कि अगली बार आएंगे और फिर लौट गए। पहले दिन 1.13 लाख बकायेदारों में से केवल 200 ने पंजीकरण कराया। इनमें सर्वाधिक संख्या अमौसी जोन की रही।
विज्ञापन

बकायेदारों की सुविधा के लिए उपकेंद्रों समेत विभिन्न कार्यालयों पर पंजीयन शिविर भी लगाए गए। साथ ही देनदारों को नोटिस रिसीव कराए जाने का सिलसिला शहर से गांव तक जारी रहा। योजना की प्रगति पर नजर रखते हुए मुख्य अभियंता वीपी सिंह, सुशील गर्ग, रवि अग्रवाल और महफूज आलम ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में अधिक लोग बिल जमा करने आगे आएंगे।

-
बड़े बिल वाले निकले फकीरे, मिली 1.25 लाख की छूट मलिहाबाद खंड अंतर्गत काकोरी के नौबस्ता निवासी फकीरे ने योजना का लाभ लेते हुए 1.25 लाख रुपये की छूट पाई। मुख्य अभियंता महफूज आलम के मुताबिक फकीरे पर 1,76,771 रुपये का बकाया था जिसमें 1,08,226 रुपये ब्याज शामिल था। पंजीकरण के रूप में 2,000 रुपये जमा कर उन्होंने 25 प्रतिशत अतिरिक्त छूट (17,136 रुपये) भी हासिल की और केवल 51,409 रुपये जमा करके बकाया कर्ज से मुक्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें