फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिकायत के निस्तारण में मृतक को बना दिया गवाह

Wed, 26 Feb 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायत का घर बैठे निस्तारण करने का मामला उजागर हुआ है। ऑनलाइन शिकायत के निस्तारण में मृतक को ही गवाह बना दिया गया।
विज्ञापन

सिरसिया क्षेत्र के ग्राम लालपुर अयोध्या के मजरा एकघरवा गांव निवासी अनिरुद्ध कुमार त्रिपाठी का आरोप है कि उन्होंने 19 अक्तूबर, 2024 को समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया था। इसमें ग्राम प्रधान पर अपने खेत में गलत तरीके से चकमार्ग पटाने की शिकायत की गई थी। उनकी शिकायत को वहीं से आईजीआरएस के माध्यम से निस्तारित कर दिया गया था। 29 अक्तूबर 2024 को दी आख्या रिपोर्ट में दो गवाहों के नाम दर्शाए हैं। जिसमें से एक गवाह राम चंद्र श्रीवास्तव की मृत्यु शिकायत से 11 दिन पूर्व आठ अक्तूबर को हो चुकी थी। साथ ही जांच आख्या में अंकित तीन मोबाइल नंबर भी गलत मिले। शिकायतकर्ता ने डीएम अजय कुमार द्विवेदी से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें