फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नृत्य और गीतों की प्रस्तुतियों ने मोहा

विज्ञापन
नृत्य और गीतों की प्रस्तुतियों ने मोहा
विज्ञापन
लखनऊ। कुर्मांचल सर्वोदय नगर सि्थत लिबर्टी पार्क में चल रहे मुनाल महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को मुनाल रंग मंडल के कलाकारों ने मनमोहक नृत्य और गीतों की प्रस्तुतियां दीं। रंग मंडल प्रमुख मुनालश्री विक्रम बिष्ट के निर्देशन में यह प्रस्तुतियां पेश की गईं। सुशीला नेगी, नीलम जोशी और रेनू कांडपाल के निर्देशन में उत्तराखंड के समूह नृत्य प्रस्तुत किए गए। वरिष्ठ लोक गायिका ऋचा जोशी के संगीत संयोजन में गायन वादन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री नंदन सिंह बोरा रहे। गायन क्षेत्र में सृष्टि माथुर, चिकित्सा में जनार्दन घिल्डियाल, डॉ. रवि भास्कर और वादन में शेख इब्राहिम को सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. मानसी बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें