लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2025-26 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के तहत परास्नातक स्तर के 17 पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी के अनुसार, एमए मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, पत्रकारिता एवं जनसंचार, अरेबिक, गणित, संस्कृत और एमएससी फॉरेंसिक व न्यूट्रिशन समेत कई कोर्स के प्रथम सेमेस्टर के नतीजे घोषित किए गए हैं। साथ ही एमबीए टीटीएम, बिजनेस एनालिटिक्स, एचआर, आईबी और मार्केटिंग के परिणाम भी जारी हुए हैं। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अनुक्रमांक और जन्मतिथि से परिणाम देख सकते हैं।