फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबों के शहर की तहजीब कलाकारों की पहली पसंद : राकेश बेदी

Sun, 14 Sep 2025 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हजरतगंज सि्थत सहारागंज पीवीआर सिनेमा में अभिनेता राकेश बेदी व अन्य। 
विज्ञापन
लखनऊ। नवाबों के शहर की तहजीब और खाने का जायका हर किसी को अपनी ओर खींचता है। यहां की तहजीब कलाकारों की पहली पसंद बनी हुई है। हर कोई इस तहजीब को अपनी फिल्म में दिखना चाहता है। ये बातें अभिनेता राकेश बेदी ने शनिवार को हजरतगंज सि्थत सहारागंज पीवीआर सिनेमा में कहीं।
विज्ञापन


मौका था शनिवार को डायरेक्टर आयूब खान की फिल्म ''शुभ संगम'' की पोस्टर लॉन्चिंग का। डायरेक्टर आयूब ने लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की भी घोषणा की। तीन दिवसीय फेस्टिवल दो दिसंबर से चार दिसंबर तक चलेगा। फिल्म शुभ संगम की शूटिंग नवंबर से उत्तर प्रदेश में की जाएगी। इसमें दो प्रमियों की प्रेम कथा को दिखाया जाएगा। प्रयागराज की खूबसूरत झलक देखने को मिलेगी। मौके पर फिल्म निर्देशक सोहम पी शाह, सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहालानी, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बीएन तिवारी आदि मौजूद रहे।

हजरतगंज सि्थत सहारागंज पीवीआर सिनेमा में अभिनेता राकेश बेदी व अन्य। 

हजरतगंज सि्थत सहारागंज पीवीआर सिनेमा में अभिनेता राकेश बेदी व अन्य। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें