थाना कमलापुर क्षेत्र में रविवार की देर रात बुजुर्ग दंपती की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि किराए की दुकान खाली कराने से नाराज होकर दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कमलापुर कस्बे के निवासी जाकिर (75) पत्नी चुन्नी बेगम (72) के साथ दो मंजिला मकान में रहते थे। दंपती का बेटा बिसवां में रहता है। रविवार की देर रात दंपती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एएसपी साउथ एनपी सिंह ने जांच पड़ताल की थी। पुलिस को दोनों के शव घर में अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले थे। दोनों के शरीर पर जख्मों के निशान पाए गए थे।
इस मामले में मृतक दंपती के बेटे इस्लाम ने बताया कि गवहिया गांव के अजीत ने उनके घर में किराए पर दुकान ली थी, जिसमें मोबाइल की दुकान खोली थी। बताया कि तीन साल से दुकान किराए पर ले रखी थी, लेकिन किराया देने को लेकर आनाकानी करता था। इसी वजह से 20 दिन पहले उसके पिता ने दुकान खाली करा ली थी। आरोप है कि दुकान खाली कराने को लेकर नाराज चल रहे अजीत ने अपने साथी के साथ मिलकर पिता और माता की हत्या कर दी है।
घटना को लेकर मृतक के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ कमलापुर संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अजीत और उसके साथी गुड्डू, महेंद्र, रवि, उमेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि किराए की दुकान खाली कराने से नाराज होकर अजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर जाकिर की रात में पिटाई कर रहे थे, इस बीच शोर सुनकर पति को बचाने पहुंची उसकी पत्नी की भी आरोपियों ने पिटाई कर दी, इससे दंपती की मौत हो गई है।
वारदात के बाद आरोपी दरवाजा बंदकर मौके से फरार हो गए थे। पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर मौके पर सीओ और कई थानों की पुलिस मुस्तैद