फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठेकेदार ने अवैध तरीके से काट डाले आम के 28 पेड़

विज्ञापन
काकोरी के तेजकिशनखेड़ा के बाग में कटे पड़े आम के पेड़।
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के तेजकिशनखेड़ा में आम के बाग से लकड़ी ठेकेदारों ने नौ जुलाई की देर रात अवैध तरीके से फलदार आम के 28 पेड़ काट डाले। अब वन विभाग की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। रेंजर सोनम दीक्षित ने बताया कि पुरैना गांव निवासी किसान मदन का आम का बाग है। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि अवैध कटान करने वाला ठेकेदार तेज किशन खेड़ा निवासी भीम्मा है, जो फलदार पेड़ों को काटकर लकड़ी भी उठा ले गया। वहीं, मौके पर जांच में ठूंठ भी बरामद हुए। इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें