लखनऊ। मोहनलालगंज इलाके में मंडलायुक्त के औचक निरीक्षण के बाद बिल्डर से मिलीभगत कर अवैध प्लाॅटिंग कराने के आरोप में एलडीए में तैनात इंजीनियर भरत पांडेय को शासन दो महीने पहले निलंबित किया था, लेकिन मामले की जांच पूरी होने से पहले ही उन्हें बहाल कर दिया गया। तैनाती भी एलडीए में ही की गई है। इसके बाद एलडीए में कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों का कहना है इंजीनियर को ऊंची सिफारिश पर बहाल किया गया। इस मामले पर एलडीए के अफसर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वह कहते हैं कि शासन ने ही निलंबित किया था और उसी ने बहाल किया है। इसमें एलडीए का कोई लेना-देना नहीं है।