फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम मुख्यालय में घुसकर ठेकेदार ने लिपिक को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में घुसकर ठेकेदार ने लिपिक से अभद्रता की और उन्हें धमकाया। लिपिक ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नगर निगम के लेखा विभाग में द्वितीय श्रेणी लिपिक के पद पर तैनात अंकुर सिंह भुगतान से संबंधित काम देखते हैं। उन्होंने बताया कि नारायण एसोसिएट्स की ओर से संपादित कार्यों की कुछ पत्रावलियां लेखा विभाग को उपलब्ध कराई गई थीं। परीक्षण में कई वित्तीय वित्तीय अनियमितता मिलीं। फाइल में टिप्पणी कर उसे संबंधित विभाग को भेज दी गई। आरोप है कि बुधवार को ठेकेदार अमरजीत सिंह लेखा विभाग में आए व खुद को फर्म का संचालक बताया। इसके बाद मारपीट पर अमादा हो गए। आरोप है कि ठेकेदार ने इससे पहले भी कई पत्रावलियां कार्यालय से प्राप्त की थीं और वापस नहीं की। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और खुद की सुरक्षा की मांग की है। अंकुर का कहना है कि अगर उन्हें कुछ होता है ताे इसकी जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें