सतांव (रायबरेली)। एक स्कूल बस को बचाने में फल लदा कंटेनर घर के बाहर झाड़ू लगा रहे वृद्ध को टक्कर मारकर पलट गया। ग्रामीणों ने वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया। कंटेनर चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
प्रतापगढ़ जिले के थाना सांगीपुर गांव टिकनियापुर निवासी इबरार (22) पुत्र बसीर कंटेनर पर प्रतापगढ़ से फल लाद कर हैदरगढ़ जा रहा था। गुरुबक्शगंज क्षेत्र के कुर्मियामऊ चौराहा के निकट सामने से आ रही स्कूली बस को बचाने में कंटेनर अनियंत्रित हो गया और लिंक रोड पर घर के बाहर झाड़ू लगा रहे 65 वर्षीय रामसेवक को टक्कर मारकर पलट गया।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने राम सेवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर चालक को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी प्रवीर गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।