फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मिलावटखोरी में दंपती समेत 15 व्यापारियों पर मुकदमे के आदेश

Thu, 29 Feb 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मिलावटखोरी के मामले में दंपती समेत 15 कारोबारियों पर एडीएम प्रशासन की कोर्ट में केस दर्ज करने के आदेश दिए गए। पिछले साल प्रयोगशाला की जांच में पनीर, खोया, सिंघाड़ा, बरफी, दूध, साबूदाना आदि खाद्य पदार्थों के नमूने फेल हुए या फिर अधोमानक पाए गए। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय अजीत राय ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मुकदमा करने के साथ ही अधिक से अधिक जुर्माने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


पिछले साल अलग-अलग तारीखों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। जांच में मैदा का नमूना फेल होने पर शहर के शहजादा कोठी निवासी संतोष अग्रवाल व सरिता अग्रवाल पर मुकदमे के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा गुरुबख्शगंज क्षेत्र के सलारपुर निवासी राधेकृष्ण, जगतपुर के धर्मदासपुर निवासी बलिकरन सिंह पर केस दर्ज करने के आदेश दिए गए।
जिन अन्य व्यापारियों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है उनमें शिवगढ़ के पड़ीराखुर्द निवासी अशीष कुमार, बछरावां के कुटीर रघुनाथखेड़ा निवासी धीरेंद्र कुमार, शिवगढ़ के निहालखेड़ा निवासी सूबेदार, खीरों के बसावनखेड़ा निवासी रामनरेश, गुरुखगंज के किलौली निवासी गिरजाशंकर, मालखाना कैपरगंज निवासी विजय गुप्ता, डीह के पूरे गड़ही निवासी फूलचंद्र, लालगंज के पूरे धौकल निवासी लक्ष्मीशंकर, सलोन के रेवली निवासी छोटेलाल मौर्या, इंदिरा नगर निवासी किशन सिंघल, परशदेपुर के साकेतनगर निवासी मनोज कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रयोगशाला की जांच में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने अधोमानक मिले हैं। प्रक्रिया पूरी कराने के बाद दंपती समेत 15 लोगों पर एडीएम कोर्ट में वाद दायर करने के आदेश खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं। कारोबारियों पर अधिक से अधिक जुर्माना कराया जाएगा।
विज्ञापन

अजीत कुमार राय, सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय, एफएसडीए

मृतक मुलायम का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें