लखनऊ। अवध लेडीज क्लब की ओर से विक्रमादित्य मार्ग स्थित क्लब के आडिटोरियम में सोमवार को होली मिलन समारोह मनाया गया। क्लब की अध्यक्ष ज्योति कौल ने मासिक बैठक बुलाई। इसमें सभी महिला सदस्यों ने भाग लिया। होली गीतों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंगारंग कार्यक्रम के बीच सदस्यों ने फूलों की होली खेलकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम संचालन मनोरमा मिश्रा ने किया। इस मौके पर सुधा सिंह, अमिता शुक्ला, रीता सिंह, सुनीता अग्रवाल समेत अन्य महिला सदस्य उपस्थित रहीं।