फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति स्कूल सीजी सिटी के कामों में लाएंं तेजी : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने सोमवार को संस्कृति स्कूल सीजी सिटी के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष एलडीए प्रथमेश कुमार, सचिव एलडीए विवेक श्रीवास्तव व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि संग बैठक में मंडलायुक्त ने पाया कि ब्लॉक-3 व ब्लॉक-5 में काम पूरा हो चुका है, लेकिन ब्लॉक-4 का काम अभी अधूरा है। जनवरी 2025 में जारी वर्क ऑर्डर के तहत बेसमेंट में पीसीसी कार्य को 15 मई तक पूरा करने का निर्देश दिया। असेंबली ग्राउंड, फुटबॉल ग्राउंड और पार्किंग का निर्माण 30 अप्रैल तक पूरा करने को कहा। सीजी सिटी के लिए स्वीकृत 18 करोड़ रुपये के लोन के तहत ब्लॉक-1 एवं ब्लॉक-2 में फर्नीचर, लैब, ऑडिटोरियम उपकरण, फॉल सीलिंग लगाने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें