लखनऊ। जिले की पांचों तहसीलों में शनिवार आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम विशाख जी ने मलिहाबाद में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पट्टे पर मिले तालाब की पैमाइश का प्रार्थनापत्र देना शिकायतकर्ता मलिहाबाद तहसील के अंबरखेड़ा निवासी आफताब अहमद को भारी पड़ गया।
डीएम ने प्रथमदृष्टया पट्टे का आवंटन गलत ढंग से मानते हुए जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। डीएम ने कहा कि तालाब का पट्टा मछुआरा समाज और अनुसूचित एवं जन जनजाति के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर देना है। पट्टा इन्हें कैसे दिया गया। वहीं, आफताब अहमद का कहना है उन्हें 2022 में पट्टा मिला था। अन्य किसी ने आवेदन नहीं किया था, मात्र उनका ही आवेदन था।
अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, एसडीएम, लेखपाल को हटाने की मांग
बख्शी का तालाब में समाधान दिवस का आधा समय अधिवक्ताओं के हंगामे की भेंट चढ़ गया। एसडीएम सहिल कुमार ओर लेखपाल पंकज शुक्ला के ट्रांसफर पर अड़े बीकेटी बार एसोशिएसन के अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह व महामंत्री जितेंद्र बहादुर सिंह की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने एडीएम (टीजी) आरके मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। एडीएम ने एसोशिएसन पदाधिकारियों से वार्ता भी की, लेकिन वह बेनतीजा निकली। तय हुआ कि सोमवार को इस मुद्दे पर कमिश्रर और डीएम से बातचीत की जाएगी। तब तक एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार जारी रहेगा।
पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध
मोहनलालगंज में पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में ग्राम बिंदौवा के एक ग्रामीण ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर जमीन अधिग्रहण का विरोध किया है। आरोप लगाया कि उसकी खरीदी गई भूमि अधिग्रहण सूची में शामिल कर ली गई है, जबकि खतौनी में अब तक नामांतरण नहीं हो सका है। वहीं, विधवा ग्राम भसंडा निवासी सुबरातन ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत इंडेन गैस एजेंसी से बिना सिलिंडर मिले मोबाइल पर गैस डिलीवरी होने का मेसेज आने की शिकायत की है।
अतिक्रमण, भ्रष्टाचार की शिकायत
सरोजनीनगर में एडीएम आपूर्ति ज्योति गौतम की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन कब्जा, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, अवैध प्लाटिंग और ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें सामने आईं।
तहसीलवार शिकायतों का विवरण
तहसील - शिकायतें - निस्तारण
सदर - 52 - 4मलिहाबाद -146 - 58
बीकेटी -169 - 41
मोहनलालगंज - 253 - 59
सरोजनीनगर - 89 - पांच
मोहनलालगंज में समस्या सुनते डीएम।
मोहनलालगंज में समस्या सुनते डीएम।
मोहनलालगंज में समस्या सुनते डीएम।
मोहनलालगंज में समस्या सुनते डीएम।