फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन बड़े अस्पतालों की कमान अब महिला डॉक्टरों के हाथ में

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के तीनों बड़े सरकारी अस्पतालों की कमान अब महिला डॉक्टरों के हाथ में आ गई है। बलरामपुर व सिविल अस्पताल में पहली बार कोई महिला डॉक्टर निदेशक बनी हैं।
विज्ञापन

शासन ने मंगलवार को बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार को प्रोन्नति देकर डीजी परिवार कल्याण बना दिया है। अब इनकी जगह चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा की निदेशक रहीं डॉ. कविता आर्या को निदेशक बनाया गया है। वहीं, सिविल अस्पताल में डीजी परिवार कल्याण मातृ एवं शिशु कल्याण की निदेशक डॉ. कजली गुप्ता को स्थायी निदेशक बनाया गया है। साथ ही लोकबंधु राजनारायण संयुक्त अस्पताल की कमान पहले से डॉ. संगीता गुप्ता के हाथों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें