फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बरसन लागी बदरिया झूम झूम के...

विज्ञापन
नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में आयोजित दो दिवसीय सावन गीतों का उत्स
विज्ञापन
लखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में आयोजित दो दिवसीय सावन गीतों का उत्सव कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार को अवध, ब्रज, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और पश्चिमांचल के गीतों की बयार बही। लोकगायिका नूतन पांडेय ने भोजपुरी, अवधी, हिंदी झूला गीत और शृंगार गीत सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने विशेष रूप से कृष्ण भजन सुनाकर सबका दिल जीत लिया।
विज्ञापन


नूतन पांडेय ने सावन उत्सव के तहत अरे रामा रिमझिम... और झूला धीरे से... जैसे लोकगीतों के अलावा तुमको जाने में..., पिरितिया के डोर, सखिया सावन..., मनवा मसोसे रामा..., काहे लाये हो..., सब कहेला कि बहुते... और छलकल गगरिया मोर... जैसे गीतों से समा बांध दिया। लोकगायिका स्वीटी सिंह ने कजरी और झूला गीत सुनाए। मोनिका अग्रवाल ने बरसन लागी बदरिया झूम झूम के... और कहे करेलु गुमान गोरी सावन में... जैसे प्रचलित लोकगीत सुनाकर खूब तालियां बटोरीं।
इस दौरान उत्तर प्रदेश संस्कृति निदेशालय से सेवानिवृत्त कार्यक्रम अधिकारी केके पाठक सहित राजेश शर्मा, दुर्गेश पाठक, नीशू त्यागी, नीरा लोहानी, सीमा भट्ट, दबीर सिद्दीकी, राहुल शर्मा, सूरज गौतम, नीरा लोहानी और आयोजक नीशू त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें