फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ''जरा सी धूप’ में दिखीं शहर की प्रतिभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ के युवा फिल्मकारों की एक शाॅर्ट फिल्म ''जरा सी धूप’ महिला दिवस पर रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले ही 24 घंटे में तीन लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं।
विज्ञापन


फ़िल्म के निर्देशक और लेखक प्रखर त्रिपाठी बताते हैं कि यह महज फिल्म नहीं, बल्कि एक एहसास है। यह रिश्तों की गहराई, प्यार की शक्ति और लखनऊ की उभरती प्रतिभाओं का जश्न है। फिल्म की कहानी मां-बेटी के रिश्ते, उनके प्यार और दूरियों को खूबसूरती से बयां करती है। प्रखर बताते हैं कि फिल्म से जुड़े ज्यादातर लोग लखनऊ के ही हैं। मुख्य भूमिका में शीबा चड्ढा, प्लाबिता बोरठाकुर, अर्चना शुक्ला और विश्वास किन्नी आदि हैं। लंदन फिल्म स्कूल से सिनेमोटोग्राफी सीखी आयुषी अग्रवाल ने इसे प्रोड्यूस किया है और गौरवी साहय ने प्रोडक्शन डिजाइन किया है। फ़िल्म दी शॉर्टकट प्लेटफार्म यूट्यूब पर रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें