फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच घंटे जाम सेे हलकान रहा शहर, छूटे पसीने

Mon, 20 May 2024 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गोरा बाजार से रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं तो शहर भीषण जाम की चपेट में आ गया। यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई और शहर के हर हिस्से में जाम लगने से लोगों को तपती गर्मी में पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर यातायात व्यवस्था के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई। शहर में पिछले तीन दिनों से जाम लगने से लोगों का बुरा हाल रहा। रविवार को गोरा बाजार से पोलिंग पार्टियां रवाना होनी थीं, लेकिन यातायात को लेकर कोई अतिरिक्त रूट चार्ट नहीं तैयार किया गया। जिसका नतीजा यह रहा कि सुबह सात बजे से शहर जाम की गिरफ्त में आ गया।
सिविल लाइन चौराहा, झलकारी बाई चौराहा, फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज चौराहा पर जाम लगने से वाहन चालकों को धूप में परेशान होना पड़ा। सिविल लाइन चौराहा पर हाल यह रहा कि लखनऊ और प्रयागराज जाने वाली लेन को हर 10 मिनट में फ्री किया जा रहा था और डीह व गोरा बाजार जाने वाले लेन को हर दो मिनट में छोड़ा जा रहा था। इस कारण सिविल लाइन से लेकर झलकारी बाई चौराहा और बरगद चौराहा पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं रहीं।
विज्ञापन

करीब सुबह सात बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक शहर में वाहनों की कतारें और जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। जब पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं तो उसके बाद जाम से राहत मिली।
होमगार्ड के हाथों में यातायात व्यवस्था
भीषण गर्मी में यातायात पुलिस जाम खुलवाने से कतराती रही और होमगार्ड जाम खुलवाने और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने में लगे रहे। झलकारी बाई चौराहा पर पेड़ की छांव में खड़े पुलिसकर्मी हरकत में तब आए, जब जाम अधिक लग गया। मलिकमऊ रोड से भारी वाहनों की इंट्री होती रही जो सिविल लाइन से गुजरे और इस कारण जाम अधिक बढ़ गया। शहर के यातायात को व्यवस्थित करने के लिए कोई रूट प्लान नहीं बनाया गया और नतीजा यह रहा कि जाम लोगों के लिए परेशानी की सबब बना रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें