फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आसमान से बरस रहे अंगारे, पारा 44.6 पर

Mon, 20 May 2024 02:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गर्मी ने हाल बेहाल कर रखा है। न दिन को राहत और न रात को सुकून है। तापमान लगातार दूसरे दिन 45 डिग्री को छूने के लिए बेताब दिखा। रविवार को सुबह से ही बेचैन कर देने वाली गर्मी रही और दोपहर में इसने हिला कर रख दिया।
विज्ञापन


गर्मी बेकाबू हो गई है और आसमान से आग सी बरस रही है। सुबह से लेकर रात तक गर्म हवा हर किसी को झकझोर रही हैं। किसी भी पल चैन नहीं मिल रहा है। रविवार को सुबह से ही भीषण गर्मी रही। हालत यह रही कि अवकाश होने के कारण लोग घर पर ही रहे। सुबह 9 बजे तापमान 33 डिग्री के पार हो गया और पंखे और कूलर राहत नहीं दे सके। गर्मी के कारण नवजात बच्चे अधिक परेशान हैं। बीमारी भी उन पर घेरा बना रही हैं।
शहर के निजी अस्पतालों और जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लोग बीमार बच्चों के इलाज के लिए पहुंचे। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी में नवजात बच्चों की देखभाल बहुत सतर्कता के साथ की जाए। डिहाइड्रेशन होनेे पर तुरंत चिकित्सक से सलाह ली जाए। रविवार को लगातार दूसरे दिन तापमान 44 डिग्री के ऊपर रहा। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा तो शाम को भी लोग कम ही निकले।
विज्ञापन

रविवार होने के कारण शहर का आधा से अधिक बाजार बंद रहा। पूरे दिन तीन किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवा चली जिसने शरीर को झुलसा दिया। अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री रहा। रात में उमस और गर्म हवा चलने से इस समय नींद के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। भोर पहर चार बजे कुछ समय के लिए गर्मी का असर कम रहता है। ऐसे में लोग इस समय चार बजे से ही टहलने के लिए निकल रहे हैं।
इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज अमेठी के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह का कहना है कि हीट वेव चल रही है और अभी तापमान में दो डिग्री की बढ़त होने की संभावना है। लोग दोपहर के समय घर से बाहर न निकले तथा किसान भी खेत पर न जाएं। पशुओं को शाम 6 बजे के बाद चरने के लिए निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें