फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्चों ने देखा थाली में सजने से पहले कैसे बनता है पोषाहार

विज्ञापन
अक्षयपात्र का किचन देखने पहुंचे स्कूल के बच्चे
विज्ञापन
लखनऊ। नगर क्षेत्र 2 के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय उजरियांव के कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों ने सोमवार को अक्षयपात्र संस्था का भ्रमण किया। यहां उन्होंने देखा कि सरकारी विद्यालयों में मिलने वाला गरमा-गरम भोजन आखिर बनता कैसे है। भ्रमण के दौरान विद्यालय के लगभग 50 बच्चे और दो शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


अक्षयपात्र संस्था में गुणवत्ता व मध्याह्न भोजन विभाग के रोहित कुमार और मोहित सक्सेना ने बच्चों को भोजन तैयार होने से लेकर पैकिंग तक की पूरी प्रक्रिया समझाई। रसोई देखने के बाद बच्चों को पौष्टिक भोजन कराया गया। शैक्षणिक भ्रमण को यादगार बनाते हुए प्राथमिक विद्यालय उजरियांव के स्टाफ ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अक्षयपात्र परिसर में पौधरोपण भी किया। बता दें राजधानी में सरकारी स्कूलों के 80 हजार से अधिक बच्चों को अक्षयपात्र की ओर से मध्याह्न भोजन परोसा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें