फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल की दीवार बनी बच्चों की काल, एक की मौत पांच घायल

Sun, 03 Sep 2017 05:31 PM IST
The child died due to school wall collapse
विज्ञापन
स्कूल की गिरी दीवार
विज्ञापन
फैजाबाद में नगर कोतवाली के लालबाग क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि पांच बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय की दीवार का निर्माण 14 महीने पहले हुए था। रविवार शाम करीब 4 बजे कुछ बच्चे वहां खेल रहे थे तभी दीवार भर-भराकर गिर गई।

दीवार की चपेट आए छह बच्चे मलबे में दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी को निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया जहां परवेश पुत्र लालजी सोनकर (12) को डॉक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अन्य पांच का इलाज चल रहा है। घायलों में विष्णु (14) गोपाल सोनकर, विकास सोनी  (15) पुत्र सुभाष सोनी, ऐसु (16) पुत्र बजरंगी, शुभम (16) पुत्र लक्ष्मी विश्वकर्मा, बच्चा(16) पुत्र शंकर लाल सोनी हैं।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि रविवार को स्कूल की छुट्टी होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें