फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घटिया निर्माण मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय ने तलब की नगर निगम से रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। घटिया निर्माण के कारण सरोजनीनगर प्रथम वार्ड में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क के डेढ़ महीने में धंसने के मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय ने नगर निगम से रिपोर्ट तलब की है। अमर उजाला में 23 जनवरी को खबर प्रकाशित होने की बाद ऐसा किया गया है। घटिया निर्माण में शामिल इंजीनियरों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

सरोजनीनगर प्रथम वार्ड नगर निगम के जोन पांच में है। यहां किसान पथ से गाटा संख्या- 806 च से होते हुए सीबीजी प्लांट तक 15 वित्त मद से डेढ़ महीने पहले ही सड़क बनाई गई थी। करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता खराब होने से सड़क कई जगह धंस गई। कुछ लोगों ने नगर निगम में इसकी शिकायत भी की, पर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने नगर निगम से रिपोर्ट तलब की है। उन इंजीनियरों पर कार्रवाई हो सकती है जो अभी तक कमीशनबाजी के चक्कर में मामले को दबाने में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें