फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी के स्मारकों में देश की संस्कृतियों की साझा विरासत

Mon, 08 Dec 2025 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेटर व टीएमसी सांसद यूसुफ पठान ने रविवार को अपने परिवार के साथ छोटा इमामबाड़ा , बड़ा
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय क्रिकेटर व टीएमसी सांसद यूसुफ पठान ने रविवार को अपने परिवार के साथ छोटा इमामबाड़ा , बड़ा इमामबाड़ा और टीले वाली मस्जिद समेत ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार किया। उन्होंने कहा कि राजधानी के स्मारकों में देश की संस्कृतियों की साझा विरासत है।
विज्ञापन

लखनऊ शहर बेहद ऐतिहासिक और पूरे विश्व में चर्चित है। इस शहर के बारे में काफी सुना और पढ़ा है। जितना बताया जाता है उससे अधिक खूबसूरत है। लखनवी जायके का लुत्फ उठाया। ऐतिहासिक इमारतों को करीब से देखा और समझा। चिकन के कपड़ों की खरीदारी की। हम सभी लोगों को दूसरे राज्यों और शहरों का भ्रमण करना चाहिए। इससे भारत की विभिन्न संस्कृतियों और साझा विरासत को करीब से समझने का अवसर मिलता है। ये शहर मोहब्बत और भाईचारे की मिसाल है। यहां के लोग बहुत प्यारे हैं। गंगा जमुनी तहजीब की असली तस्वीर यहां देखने को मिली।

नवाबीन-ए-अवध के नवाब मसूद अब्दुल्लाह ने बताया कि यूसुफ पठान ने लखनऊ की तहजीब संस्कृति और नवाबों के इतिहास को समझने में खूब दिलचस्पी दिखाई। विशेष रूप से यहां के पकवान, चिकनकारी, संस्कृति पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्हें बताया गया कि किस तरह से यहां इमामबाड़ों का निर्माण हुआ और जो ऐतिहासिक इमारतें बनी उसके पीछे क्या कुछ कहानी है। नवाब आसिफ-उद-दौला और दूसरे नवाबों के समय में लखनऊ का क्या माहौल होता था उसे भी करीब से समझा।

भारतीय क्रिकेटर व टीएमसी सांसद यूसुफ पठान ने रविवार को अपने परिवार के साथ छोटा इमामबाड़ा , बड़ा

भारतीय क्रिकेटर व टीएमसी सांसद यूसुफ पठान ने रविवार को अपने परिवार के साथ छोटा इमामबाड़ा , बड़ा

भारतीय क्रिकेटर व टीएमसी सांसद यूसुफ पठान ने रविवार को अपने परिवार के साथ छोटा इमामबाड़ा , बड़ा

भारतीय क्रिकेटर व टीएमसी सांसद यूसुफ पठान ने रविवार को अपने परिवार के साथ छोटा इमामबाड़ा , बड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें