फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में दो दिन पसीने छुड़ाएगी उमस भरी गर्मी

विज्ञापन
गर्मी से परेशान लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। राजधानी में शनिवार को तड़के सुबह कहीं-कहीं फुहारें पड़ीं, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप खिली और उमस शुरू हो गई। तपिश और उमस ने मिलकर लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर बाद फिर से बादलों की आवाजाही बढ़ी और अमाैसी, गोमतीनगर, पुराने लखनऊ और कुछ बाहरी इलाकों में कुछ बूंदें गिरीं, लेकिन राहत मिलने के बजाय उमस में इजाफा ही हुआ। माैसम विभाग का कहना है कि लखनऊ में अगले तीन दिन उमस भरी गर्मी पसीने छुड़ाने वाली है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आठ जुलाई से मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से अच्छी मानसूनी बारिश होने के संकेत हैं।शनिवार को अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस की उछाल के साथ 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

गर्मी से परेशान लोग।

गर्मी से परेशान लोग।

गर्मी से परेशान लोग।

गर्मी से परेशान लोग।

गर्मी से परेशान लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें