लखनऊ। शुक्रवार की रात हैरान कर देने वाली गलन और कोहरे ने पारे को भी दुबकने के लिए मजबूर किया। शनिवार को बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो इस सीजन में लखनऊ में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। तापमान में कमी का असर सुबह तक महसूस किया गया। सुबह करीब 9:30 बजे तक शहर घने कोहरे की चादर से ढका नजर आया। 10 बजे के बाद धूप के दर्शन हो सके।
शनिवार सुबह घने कोहरे की वजह से सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ। तीखी गलन और ठिठुरन की वजह से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। शहर में जगह-जगह लोग अलाव तापते देखे गए। बिना किसी जरूरी काम के लोगों से घर न निकलना ही रहना मुनासिब समझा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार की सुबह भी घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में अब थोड़ा सुधार होगा और पारे में क्रमिक बढ़ोतरी के संकेत हैं।
मां-बच्चों की रही सांसत
ठंड और गलन से सबसे ज्यादा सांसत बच्चों और उनकी माताओं की रही। सुबह स्कूल जाने के लिए जहां बच्चों को कड़ाके की ठंड में जल्दी उठना पड़ा वहीं बच्चों का बैग व टिफिन तैयार करने के लिए मम्मियों को भी ठिठुरना पड़ा। जो खुद बच्चों को स्कूल तक छोड़ने जाते हैं, ऐसे पिता भी ठंड में घर से निकलने का मजबूर हुए।
पश्चिमी विक्षोभ से मिलेगी थोड़ी राहत
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 4.4 डिग्री तापमान के साथ इस सीजन में शुक्रवार की रात लखनऊ की सबसे ठंडी रात रही। राहत की बात ये है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री की वृद्धि के आसार हैं। 20 जनवरी से कोहरे में भी कमी आने के आसार हैं।
राजधानी में इस सीजन में दर्ज सबसे कम न्यूनतम तापमान
4.4 डिग्री सेल्सियस 17 जनवरी को
5.5 डिग्री सेल्सियस 15 जनवरी को
5.6 डिग्री सेल्सियस 13 जनवरी को
5.8 डिग्री सेल्सियस 16 जनवरी को
6.0 डिग्री सेल्सियस 04 जनवरी को
शुक्रवार की सुबह कोहरे के बीच निकले लोग। - फोटो : अमर उजाला