फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फिर लौटेगी कॉफी हाउस की रौनक, जमेगी महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज स्थित 88 साल पुराने इंडियन कॉफी हाउस में पिछले तीन माह से पड़ा ताला जल्द ही खुलेगा और इसकी रौनक लौटेगी। ऐसा कहना है कॉफी हाउस का संचालन करने वाली अरुणा सिंह का। उन्होंने कहा कि गर्मियों में ग्राहकों की कमी के चलते स्टाफ की सैलरी तक देना मुश्किल हो रहा था। इसलिए इसे कुछ दिनों के लिए बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

अरुणा सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि कॉफी हाउस को बंद करने का निर्णय मजबूरी में लेना पड़ा क्योंकि खर्च निकाल पाना मुश्किल हो रहा था। हालांकि उन्होंने यह तो नहीं बताया कि कितने दिनों बाद कॉफी हाउस फिर से शुरू होगा लेकिन विश्वास जताया कि जल्द से जल्द इसे शुरू करने की कवायद की जा रही है। उन्हाेंने कहा कि कॉफी हाउस आने वाले लोगों की संख्या इतनी कम हो गई थी कि वहां काम करने वालों को तनख्वाह तक दे पाना कठिन था। इसके अलावा मेंटेनेंस पर भी खर्च होता था। ऐसे में आर्थिक नुकसान उठाकर आखिर कब तक संचालन किया जाता। उन्होंने कहा कि कॉफी हाउस को फिर से शुरू करने को लेकर इस बार योजना बनाई जा रही है, कुछ लोगों से बात भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें