फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारोबारी पर चापड़ से किया वार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



लखनऊ। पीजीआई इलाके के उतरेठिया में शनिवार रात दबंगों ने रंजिश में तेलीबाग निवासी ट्रैवल कारोबारी चंदन मिश्रा पर चापड़ से हमला कर दिया। पुलिस ने चार नामजद और 16 अज्ञात पर जानलेवा हमला और बलवा की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


चंदन उतरेठिया में ऑटो चलवाते हैं। उनके मुताबिक शनिवार रात 8:10 बजे वह ऑटो का किराया लेने उतरेठिया गए थे। तभी शहीद पथ के पास रंजिश को लेकर रवि गुप्ता, अन्नू गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, अनुराग व 16 अज्ञात ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध पर उन पर चापड़ से प्रहार कर दिए। लहूलुहान चंदन सड़क पर गिर पड़े। यह देख राहगीरों ने बाराबंकी निवासी हमलावर कुलदीप व अनुराग को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर चंदन को अस्पताल पहुंचाया। चंदन का आरोप है कि बीते वर्ष 12 जून को भी आरोपियों ने उन पर हमला किया था। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक केस दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश में टीम लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें