फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक्सल टूटने से बस में लगी थी आग

विज्ञापन
बस में आग लगने के बाद सड़क पर खड़े यात्री
विज्ञापन
लखनऊ। गोरखपुर से गुजरात के सूरत जा रही प्राइवेट स्लीपर बस में शनिवार रात शहीद पथ पर आग लग गई थी। रविवार को बस की जांच-पड़ताल की गई। प्रारंभिक जांच में बस का एक्सल टूटने से पहियों में तेज घर्षण होने से आग लगने की बात सामने आई है। हालांकि जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही घटना की पूरी वजह सामने आ सकेगी।
विज्ञापन

मामला बस संख्या एनएल-07 बी 0574 का है। यह प्राइवेट स्लीपर बस गोरखपुर से गुजरात के सूरत जा रही थी और शनिवार रात सवा बारह बजे शहीद पथ पर आग की चपेट में आ गई। इसके बाद माैके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस के मुताबिक बस ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को किनारे किया और सवार 32 यात्रियों को नीचे उतारा। इससे जनहानि नहीं हुई। बस के दस्तावेज भी जांचे गए। बस नागालैंड के दीमापुर डीटीओ में अगस्त, 2018 में पंजीकृत हुई थी। बस की फिटनेस 20 अगस्त, 2028 तक वैध है। परमिट भी 9 फरवरी, 2027 तक मान्य है जबकि इंश्योरेंस 29 अगस्त, 2027 तक वैध है। बस का प्रदूषण प्रमाणपत्र की वैधता 23 अगस्त को समाप्त हो चुकी है।

खाक हो गया यात्रियों का सामान
जांच-पड़ताल में बस की वायरिंग पूरी तरह जली हुई पाई गई। टायर व अन्य उपकरण भी खाक हो गए थे। साथ ही बस में रखा यात्रियों का सामान पूरी तरह जल चुका था। यात्रियों के सामान में ज्वलनशील पदार्थ होने की आशंका भी जताई जा रही है।

बस में आग लगने के बाद सड़क पर खड़े यात्री

बस में आग लगने के बाद सड़क पर खड़े यात्री

बस में आग लगने के बाद सड़क पर खड़े यात्री

बस में आग लगने के बाद सड़क पर खड़े यात्री

बस में आग लगने के बाद सड़क पर खड़े यात्री

बस में आग लगने के बाद सड़क पर खड़े यात्री

बस में आग लगने के बाद सड़क पर खड़े यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें