फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सील तोड़ 30 बीघे में रो-हाउस बना रहा था बिल्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए टीम ने शनिवार को एक अफसर की सरपरस्ती में 30 बीघे जमीन पर बन रहे रो-हाउस भवनों को सील कर दिया। साथ ही, चार कॉम्प्लेक्स भी सील किए गए।
विज्ञापन

एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव के मुताबिक अमर अग्रवाल व अन्य द्वारा इंदिरानगर के ग्राम चांदन में मानस सिटी काॅलोनी के पास लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से रो-हाउस भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। इसी साइट पर अमर अग्रवाल द्वारा लगभग 10,000 वर्ग फिट क्षेत्रफल में तीन-तीन मंजिल के दो शाॅपिंग काॅम्पलेक्स का भी निर्माण कराया जा रहा था। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना अवैध रूप से किये जा रहे निर्माण कार्यों को एलडीए द्वारा पूर्व में सील किया गया था। लेकिन, सील को तोड़कर रो-हाउस एवं कॉम्प्लेक्स का निर्माण पूरा कराया जा रहा था, जिसे शनिवार को दोबारा सील किया गया। उधर, सूत्रों से पता चला कि सांठगांठ के चलते प्रवर्तन दल ने बिल्डर अमर अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर नहीं दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वहीं, राकेश सिंह द्वारा कुर्सी रोड पर गुडंबा चौराहा बस स्टाॅप के पास लगभग 1800 वर्गफिट में बेसमेंट व भूतल पर दुकानों के अवैध निर्माण और राम सिंह व अन्य द्वारा गुडंबा के अतरौली में व्यावसायिक उपयोग के लिए बेसमेंट के अवैध निर्माण को भी सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें