फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिल्डर ने साथियों के साथ घर में घुसकर पूरे परिवार को पीटा

Mon, 08 Dec 2025 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मारपीट के वायरल वीडियो की फुटेज।
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम के रसूलपुर कायस्थ में दबंग बिल्डर ने मामूली विवाद के बाद करीब 24 लोगों के साथ मिलकर शुक्रवार शाम राघवेंद्र सिंह के घर में घुसकर उनकी पिटाई कर दी। बचाव में आई पत्नी व बेटियों के साथ अभद्रता व मारपीट की। हमले में दो माह की गर्भवती बेटी चोटिल हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकीपुरम पुलिस ने दो दिन बाद छह नामजद समेत 31 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, अभद्रता समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
रसूलपुर कायस्थ निवासी राघवेंद्र सिंह सोलर पैनल इंस्टाॅलेशन का काम करते हैं। पीड़ित की एडवोकेट बेटी ने बताया कि चार दिसंबर को मूल निवास सीतापुर में धनतिया का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए दो विवाहित बहनों के साथ परिवार के सभी लोग गांव गए थे। पांच दिसंबर की शाम करीब 7:30 बजे लौटे। घर के पास बिल्डर एसके सिंह के मकान बनवाने से उनके घर के सामने बनी नाली क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस पर पिता ने आपत्ति जताई तो उसने गाली-गलौज की। परिवार के साथ वह घर चले आए। थोड़ी देर बाद बिल्डर एसके सिंह ने सुरेंद्र सिंह, अंकुर शुक्ला, महेश शुक्ला, ऋषि सिंह, अविनाश शुक्ला व 20-25 अज्ञात लोगों के साथ घर पर हमला कर दिया। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि सात दिसंबर को एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

मारपीट के वायरल वीडियो की फुटेज।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें